image: wife caught husband red handed with girlfriend in roorkee

उत्तराखंड: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया..हो गया बवाल

शादीशुदा युवक का दिल एक लड़की पर आ गया। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा, लेकिन एक दिन इसकी खबर पत्नी तक पहुंच गई।
Mar 23 2023 7:27PM, Writer:कोमल नेगी

पति-पत्नी के रिश्ते में किसी तीसरे की एंट्री हो जाए तो बवाल होते देर नहीं लगती।

Wife caught husband with girlfriend in roorkee

हरिद्वार के रुड़की में यही हुआ। यहां शादीशुदा युवक का दिल एक लड़की पर आ गया। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा, लेकिन एक दिन इसकी खबर पत्नी को मिल गई। पत्नी ने पति की हरकतों पर नजर रखना शुरू कर दिया और एक दिन पति और उसकी गर्लफ्रेंड को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर जमकर बवाल हुआ। महिला ने पति की गर्लफ्रेंड को खूब खरी-खोटी सुनाई और उसके सिर से इश्क का भूत उतार दिया। गर्लफ्रेंड की क्लास लेने के बाद महिला ने पति को भी खूब लताड़ा। बात इस हद तक बढ़ गई कि मामला पुलिस के पास पहुंच गया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हो सका। आगे पढ़िए

घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की है। यहां जलालपुर में रहने वाली महिला की शादी मोहम्मदपुर निवासी लड़के से हुई थी। युवा दंपति का एक बच्चा भी है, लेकिन कुछ महीने पहले पति का किसी और लड़की से अफेयर शुरू हो गया। पत्नी भी पति पर नजर रखे हुई थी और आखिरकार एक दिन उसने पति को उसकी प्रेमिका संग पकड़ लिया। मौके पर हंगामा हुआ तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। यहां पति-पत्नी को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों ही कुछ भी सुनने को राजी नहीं हुए। पति और पत्नी दोनों ने ही एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल दोनों के बीच किसी समझौते पर सहमति नहीं बन सकी है। महिला मायके में रह रही है। पुलिस ने कहा कि दोनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच भी की जा रही है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home