देहरादून में पुलिसकर्मियों की शर्मनाक करतूत, होटल में ले जाकर महिला की इज्जत लूटी
शर्मनाक: पुलिसकर्मियों ने होटल में ले जाकर किया महिला से दुष्कर्म, राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है।
Apr 8 2023 3:25PM, Writer:कोमल नेगी
राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है। देहरादून में दो पुलिसकर्मियों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है।
Dehradun policemen accused of misdeed with women
उन्होंने महिला को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिसकर्मियों ने उसके पति व बेटी को मारने की धमकी देकर महिला के साथ में दुष्कर्म किया। आरोपित ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति व बेटी को मार देगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुंवर पाल के दोस्त कुलवीर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला मूल रूप से रायपुर की रहने वाली है। महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इनमें एक सिपाही सेवानिवृत्त हो चुका है, जबकि दूसरा दून में रेसकोर्स स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। रायपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे पढ़िए
रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम के अनुसार रायपुर क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुंवर पाल सिंह नेगी लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस दौरान आरोपित ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति व बेटी को मार देगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुंवर पाल के दोस्त कुलवीर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। कुलवीर इस समय रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपित पूर्व में उसे कई बार जबरन सुमननगर स्थित होटल में ले गए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति और बच्चों को जान से मार डालेंगे। महिला की तहरीर पर कुंवर पाल सिंह व कुलवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।