देहरादून IMA के आर्मी अफसर ने महिला क्लर्क से बनाए संबंध, डोनेट किया स्पर्म, हुआ कोर्ट मार्शल
Dehradun IMA Court Martial देहरादून IMA में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल को सेना ने एक महिला क्लर्क के साथ संबंध बनाने और स्पर्म डोनेट करने के आरोप में कोर्ट-मार्शल कर दिया गया
Jun 9 2023 11:19AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल को सेना ने एक महिला क्लर्क के साथ संबंध बनाए।
Dehradun IMA Lt Col Court Martial
इसके अलावा आर्मी अफसर ने स्पर्म डोनेट भी किया। इन सभी आरोपों में लेफ्टिनेंट कर्नल का कोर्ट-मार्शल कर दिया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल ने कोर्ट मार्शल प्रक्रिया के दौरान अपने खिलाफ सभी आरोपों को स्वीकार किया है। लेफ्टिनेंट कर्नल को कड़ी फटकार मिली। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट कर्नल की मूल रैंक छीन ली गई है। रैंक की तीन साल की वरिष्ठता के अलावा तीन साल बढ़े हुए वेतन की सेवा को भी छीन लिया गया है। बताया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट कर्नल आर्मी के एजुकेशन कोर से जुड़े थे। वो आईएमए की शैक्षणिक शाखा में तैनात थे। आरोप है कि लेफ्टिनेंट कर्नल ने कोर ऑफ इंजीनियर्स के एक हवलदार की पत्नी और लोअर-डिवीजन क्लर्क के पद पर काम करने वाली महिला के साथ संबंध बनाए। लेफ्टिनेंट कर्नल भी शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ लखनऊ में रह रही थीं। जांच में ये बातें सामने आई कि लेफ्टिनेंट कर्नल कई बार महिला के साथ गया और उसे अपना स्पर्म डोनेट किया। आगे पढ़िए
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब लेफ्टिनेंट कर्नल ने महिला से संपर्क करना ही बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने लेफ्टिनेंट कर्नल के बारे में पुलिस और आर्मी अधिकारियों से शिकायत की। एक आरोप ये भी था कि लेफ्टिनेंट कर्नल को पता था कि कि महिला क्लर्क की शादी सेना के एक हवलदार से हुई है। इसके बावजूद लेफ्टिनेंट कर्नल ने उसके साथ प्रेम संबंध बनाए। एक अन्य आरोप महिला की सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी प्रक्रिया के लिए स्पर्म डोनेट करने से संबंधित था। इसके अलावा तीसरा आरोप महिला को अपनी पत्नी के रूप में दिखाने के लिए अनुचित तरीके से आश्रित कार्ड बनाने से संबंधित था। इसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल को सभी आरोपों के लिए दोषी करार दिया गया और उनका कोर्ट मार्शल कर दिया गया।