image: Video of Leopard in Udham Singh Nagar

उधम सिंह नगर में गुलदार का आतंक, महिला को बनाया निवाला, चलती कार पर भी किया हमला

यहां 45 वर्षीय कमलेश देवी खेत पर घास काटने आयी थी।
Jun 26 2023 7:00PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में जगह जगह से गुलदार के आतंक की खबरें सामने आती जा रही हैं। अब उधम सिंह नगर में लगातार गुलदार के हमले की खबरें सामने आ रही हैं।

Jaspur Leopard Killed Woman

एक घटना में जसपुर में हुई है तो दूसरी घटना बाजपुर में हुई है। जसपुर में गुलदार ने खेत में काम कर रही महिला को निवाला बना लिया। वहीं दूसरी तरफ बाजपुर में गुलदार ने चलती कार पर हमला कर लिया। पहली घटना जसपुर की है। यहां 45 वर्षीय कमलेश देवी खेत पर घास काटने आयी थी। इस दौरान महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में खौफ पसरा हुआ है। आगे पढ़िए



Bajpur Leopard Attack Car Video

वहीं दूसरी घटना में उधम सिंह नगर जिले के ही बाजपुर की है। यहां गुरकीरत नाम का युवक अपनी कार से अपने घर जा रहा था। अचानक उनकी कार के आगे गुलदार आ गया और हमलावर हो गया। इस बीच कार में बैठे गुरकीरत ने इसका वीडियो बना लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए



View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home