image: Student misdeed with tuition teacher became pregnant in Dehradun

देहरादून में छात्र ने कई बार किया ट्यूशन टीचर का रेप, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके साथ में कई बार दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई जिसके बाद उसने उसका गर्भपात भी करवा दिया।
Jul 5 2023 2:42PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां पर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर ट्यूशन अध्यापिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

Student misdeed with tuition teacher in Dehradun

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके साथ में कई बार दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई जिसके बाद उसने उसका गर्भपात भी करवा दिया। कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद गैरोला के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2022 से जुलाई 2022 तक वह कैंट क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाती थी। वहां एक मोहित नाम का युवक भी कोचिंग के लिए आता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों एक दूसरे के करीब आते गए। आरोप है कि मोहित ने युवती को भांजी को ट्यूशन पढ़ाने का ऑफर दिया और घर बुला लिया। युवती आरोपित की भांजी को पढ़ाने के लिए उसके घर जाने लगी। आगे पढ़िए

Dehradun Cantt Tuition Teacher Misdeed

इसके बाद दोनों और अधिक नजदीक आने लगे। आरोपित ने युवती से कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। आरोप है कि मोहित ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। सात-आठ अक्टूबर 2022 को अपने पिता से मिलवाने की बात कहकर आरोपित युवती को अपने घर ले गया जहां उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो वह उसके पिता को गोली मार देगा। कुछ दिन बाद पता चला कि युवती गर्भवती है। आरोप है कि उसने युवती का गर्भपात करवा दिया। युवक ने यह बात किसी को भी बताने से मना कर दिया और यह बात बताने पर उसको जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस ने आरोपी मोहित के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई। पुलिस ने छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home