image: Taxi fell into ditch in Nainital

उत्तराखंड में भीषण हादसा, खाई में गिरी टैक्सी, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

नैनीताल के तल्ला रामगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में वाहन गिरने से चालक की मौत, 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Aug 3 2023 3:00PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

नैनीताल में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में बीते दिन कुमाऊं के प्रचलित लोक गायक प्रकाश चंद्र फुलारा की दर्दनाक मौत हो गई।

Taxi fell into ditch in Nainital

वहीं अब नैनीताल के तल्ला रामगढ़ में देर रात एक वाहन खाई में जा गिरा, जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई। सुबह पुलिस की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गोविंद सिंह कार्की मंगलवार देर रात टैक्सी लेकर नावली से नैकाना घर की ओर आ रहे थे। तभी नैकाना पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सुबह जब लोगाें ने खाई में वाहन गिरा हुआ देखा तो सामाजिक कार्यकर्ता रोहित नेगी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इस सूचना पर चौकी इंजार्च देवेंद्र राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगाें की मदद से चालक के शव को खाई से बाहर निकाला और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के 2 बेटे 1 बेटी है, जो अभी स्कूल ही पढ़ते है। गोविंद परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके ऊपर पत्नी, और 3 बच्चों की ज़िम्मेदारी भी थी। उसकी मृत्यु के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी आन पड़ा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home