image: 3854 women and 1134 girls missing in Uttarakhand in 29 months

उत्तराखंड के ये आंकड़े हैरान करते हैं, 29 महीने में 3854 महिलाएं और 1134 लड़कियां लापता

हर साल प्रदेश से हजारों लड़कियां और महिलाएं गायब हो रही हैं, इनमें से कुछ को पुलिस वापस ले आई, लेकिन कई अब भी लापता हैं, पढ़िए रिपोर्ट
Sep 16 2023 5:38PM, Writer:कोमल नेगी

उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, साथ ही उनके लापता होने की घटनाएं भी। हर साल प्रदेश से हजारों लड़कियां और महिलाएं गायब हो रही हैं

3854 women and 1134 girls missing in Uttarakhand

हालांकि चंद खुशकिस्मत बेटियों को पुलिस वापस लाने में कामयाब भी रही। इसका खुलासा पुलिस मुख्यालय द्वारा आरटीआई एक्टिविस्ट नदीमउद्दीन को उपलब्ध कराई गई सूचना में हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 13 जिलों तथा रेलवे सुरक्षा पुलिस (जी.आर.पी.) के अंतर्गत, जनवरी 2021 से मई 2023 तक कुल 3854 महिलाओं की गुमशुदगी दर्ज की गई। साल 2021 में 1494, वर्ष 2022 में 1632 तथा वर्ष 2023 में मई तक 728 महिलाओं की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी अवधि में कुल 1134 लड़कियां गुमशुदा दर्ज हुई हैं। जिसमें 2021 में 404, साल 2022 में 425 और 2023 में मई तक 305 लड़कियां शामिल हैं। बरामदगी के आंकड़ों की बात करें तो जनवरी 2021 से मई 2023 तक कुल 2961 महिलाएं बरामद हुई हैं। साल 2021 में 1271, साल 2022 में 1281 और 2023 में मई तक 409 महिलायें बरामद की गईं।

साथ ही 1042 गुमशुदा लड़कियां भी बरामद हुई हैं। जिलावार गुमशुदगी के आंकड़ों की बात करें तो नैनीताल जिले में 2021 में 168, साल 2022 में 165 और 2023 में मई तक 53 महिलाएं गायब हुई हैं। ऊधमसिंहनगर जिले में क्रमशः 343, 415, 183, पिथौरागढ़ जिले में 14, 18, 7, अल्मोड़ा जिले में 25, 44, 23, टिहरी जिले में 59, 49, 35, बागेश्वर जिले में 34, 26, 12, पौड़ी जिले में 43, 58, 19, उत्तरकाशी जिले में 34, 23, 15, देहरादून जिले में वर्ष 2021 में 364, वर्ष 2022 में 430 तथा 2023 में मई तक 163 महिलायें,हरिद्वार जिले में क्रमशः 339, 314 तथा 169 चमोली में 31, 26 तथा 14, चम्पावत जिले में 23, 48 तथा 25, रूद्रप्रयाग जिले में 14, 15 तथा 10 गुमशुदगी के मामले सामने आए। रेलवे क्षेत्र (जी.आर.पी. अन्तर्गत) में वर्ष 2021 में तीन, 2022 में एक तथा 2023 में मई तक गुमशुदा महिलाओं के शून्य मामले सामने आए हैं। महिलाओं की गुमशुदगी के ये आंकड़े सचमुच डराने वाले हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home