image: Misdeed with minor girl in Dehradun

देहरादून: आंगन में खेल रही बच्ची को अपने घर ले गया पड़ोसी, उसके बाद की घिनौनी हरकत

मासूम बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी तभी आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत करने लगा। आगे पढ़िए पूरी खबर
Nov 24 2023 2:38PM, Writer:कोमल नेगी

प्रदेश में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही मासूम बच्चियां।

Misdeed with minor girl in Dehradun

मामला देहरादून का है। यहां एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए 3 साल की मासूम संग दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंची तो पड़ोसी को बेटी संग घिनौनी हरकत करते देख वो सन्न रह गई। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, हालांकि बुधवार शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना वसंत विहार क्षेत्र की है, जहां बिहार का एक परिवार किराये पर रहता है। पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेली थी। आगे पढ़िए

महिला ने बताया कि उसके पति काम पर चले गए थे। उनकी तीन साल की बेटी आंगन में खेल रही थी। कुछ देर बाद अचानक उसके रोने की आवाज आई। यह आवाज पड़ोसी संधोन पासवान के कमरे से आ रही थी। महिला जब पड़ोसी के कमरे में पहुंची तो देखा कि संधोन बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। महिला ने शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, इस बीच आरोपी संधोन वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home