Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में बिजली और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी, मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप
तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, होने लगा है गर्मी का अहसास। दिन प्रदेश भर में मौसम करवट बदल सकता है।
Mar 27 2024 12:20PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
गुरुवार से प्रदेशभर में वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। आज से तीन दिन प्रदेश भर में मौसम करवट बदल सकता है।
Uttarakhand Weather Forecast 27 March 2024
बीते दो दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, मैदानों में चटख धूप छाई है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर आंशिक बादल देखने को मिले। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति बदल सकती है। मौसम विभाग ने आज शाम से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों के मंडराने की संभावना जताई है।
गुरुवार से प्रदेश भर में वर्षा और बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार मौसम बदल रहा है, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि मैदानी जनपदों में मौसम साफ रहेगा।
इन जिलों में अगले तीन दिन हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में शुष्क और तेज़ धुप की संभावना है। इसके बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में थोड़ी सी बादलों की उम्मीद है और उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा।
ऊची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है और उनके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जैसे कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़। वहीं निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
तापमान की स्थिति
मंगलवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस था, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।