Uttarakhand Weather: कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, बदरी-केदार का तापमान माइनस में
आजकल प्रदेश में मौसम का मिजाज अनियमित है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम आंख-मिचोली के साथ धूप बिखेर रहा है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और घने बादल छाए हुए हैं।
Apr 12 2024 11:44AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
आजकल प्रदेश में मौसम का मिजाज अनियमित है। मैदानी क्षेत्रों में बादल आंख-मिचोली के साथ धूप बिखेर रहा है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और घने बादल छाए हुए हैं।
Uttarakhand Weather Forecast 12 April 2024
बुधवार को दून सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से धूप चमक रही थी। हालांकि दोपहर में अचानक बादलों ने आकाश को ढंकना शुरू कर दिया। मैदानों में अभी तक वर्षा की कोई सूचना नहीं है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ हल्की बौछार थी, जिससे ठंडक महसूस होने लगी। वहीं मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक था। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी की तपिश ने लोगों को परेशान किया।
इन तीन जिलों में बारिश की सम्भावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के तीन जिलों - उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। साथ ही राज्य के 9 जिलों - उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने और बादलों के गर्जने की आशंका जताई है। हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों में भी बिजली चमकने के साथ बादल गरज सकते हैं
नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर के जिलों में मौसम सूखा रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी की परेशानी हो सकती है। मौसम केंद्र ने यहाँ पर आगामी पांच दिनों के लिए उतार-चढ़ाव की संभावना बताई है, जिससे मौसम में लगातार बदलाव आ सकता है।
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम का तापमान
बदरीनाथ धाम में ठंड का मौसम अब भी अत्यधिक है। यहाँ पर बर्फबारी जारी है और अधिकतम तापमान सिर्फ 7° सेल्सियस तक ही पहुंच रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान -3° सेल्सियस है। केदारनाथ धाम में भी ठण्ड से बुरे हाल हैं। यहाँ का अधिकतम तापमान 6° सेल्सियस है और न्यूनतम तापमान -4° सेल्सियस है।
तापमान की स्थिति
गुरुवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22. 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा और नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस था।