Uttarakhand: महिला पुलिस कर्मी ममता अब विश्व चैंपियनशिप में दिखाएंगी अपना हुनर
महाराष्ट्र में आयोजित लेजर रन सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में आरक्षी ममता खाती ने रजत पदक अर्जित कर उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया है अब वे चीन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में अपना दम दिखाएंगी।
May 6 2024 11:15AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
महिला पुलिस कर्मी ममता चीन में आयोजित होने वाली Laser Run World Championship 2024 के लिए क्वालीफ़ाई किया है, अब वे 7 मई को इसमें प्रतिभाग करेंगी।
Mamta will play in the World Championship held in China
उत्तराखंड पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने पिछले महीने महाराष्ट्र के अमरावती नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था जिसमें उन्होंने रजत पदक और उनके साथ ही उत्तराखंड पुलिस की उपनिरीक्षक सुनीता चौहान ने स्वर्ण पदक, अपर उपनिरीक्षक अल्का वर्मा ने रजत पदक प्राप्त कर उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया था। उनकी इस उपलब्धि के बाद पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एवं उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिंहा ने सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्हें भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी किया।
अब विश्व चैम्पियनशिप में करेंगी प्रतिभाग
अल्मोड़ा जिले में तैनात महिला पुलिसकर्मी अब 7 मई से चीन में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप (Laser Run World Championship 2024) में प्रतिभाग कर अपना लोहा मनवाएंगी। आरक्षी ममता खाती की इस उपलब्धि पर एसएसपी देवेंद्र पींचा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।