image: School Bus Crushes Six Women in Rudrapur

Uttarakhand: नशे में धुत स्कूल बस ड्राइवर ने 6 महिलाओं को कुचला, एक की मौके पर ही मौत

तेज रफ़्तार वाहन कहर एक बार फिर प्रदेश में देखने को मिला है यहाँ बस का इंतज़ार कर रही आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को बस चालक कुचलता चला गया।
Jul 3 2024 4:56PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

बीते दिन सेंट मैरी स्कूल की तेज रफ्तार बस के चालक ने वाहन का इंतज़ार कर रही छह महिलाओं को रोंद दिया जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। जबकि अन्य पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

School Bus Crushes Six Women in Rudrapur; One Dead and Others Injured

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम पांच बजे काशीपुर हाईवे पर एलायंस कॉलोनी के पास छह महिलाएं अपने घर जाने के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान रुद्रपुर से काशीपुर की ओर जाने वाली एक निजी स्कूल की बस फ्लाईओवर पर थी, अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान अनियंत्रित बस ने दो बाइक, दो ठेले और एक पिकअप को टक्कर मारते हुए कई महिलाओं को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी सी मच गई थी। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार महिलाएं एक किशोरी और बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहाँ से चिकित्सकों ने दो महिलाओं और किशोरी को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं फैक्ट्री में काम करती थीं और फैक्ट्री से छुट्टी के बाद घर जाने के लिए सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही थीं। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही रुद्रपुर एसपी सिटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home