Uttarakhand: पासपोर्ट रिन्यूअल के ₹2500 ले रहे थे दारोगा और हेड कांस्टेबल, विजलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
यहाँ विजलेंस की टीम ने अभिसूचना इकाई के उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल को घूस लेते पकड़ा है।
Jul 21 2024 9:59AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उप निरीक्षक सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह को विजिलेंस ट्रैप टीम ने आज पासपोर्ट रिन्यूअल के बदले ₹2500 लेने पर रंगे हाथ पकड़ा है। दोंनो को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Inspector and Head Constable Caught Taking Bribe in Ramnagar
प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है आए दिन किसी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी की इसमें लिप्त होने की सूचना मिलती है। इसी क्रम में रामनगर में आज भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आज विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए एलआईयू में तैनात दरोगा सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरुप्रीत सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
LIU में तैनात थे दोनों पुलिसकर्मी
एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। दो दिनों पूर्व हुई शिकायत की जांच करने पर सही पाया गया, जिसके बाद आज विजिलेंस ट्रैप टीम ने जाल बिछाकर दरोगा सौरव राठी और हेड कांस्टेबल गुरु प्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों पासपोर्ट रिन्यूअल के नाम पर ₹2500 की रिश्वत मांग रहे थे।
यदि आपसे भी कोई रिश्वत लेता है तो यहाँ सूचित करें
यदि आपके साथ भी सरकार को कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत लेने की मांग करता है तो आप उसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर 1064 या Whatsapp नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दे सख्त हैं।