गढ़वाल: गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
देर शाम यहाँ एक मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।। जिसमें कुछ लोगों के मरने और जख्मी होने की खबर है।
Sep 19 2024 2:26PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Max Vehicle Fell Into Ditch On Pandula-maikhandi Motor Road
श्रीनगर में आज शाम के समय एक भीषण सड़क हादसा हो गया, कीर्तिनगर के पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए बेस अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शाम लगभग सवा पांच बजे के आसपास हुआ। सेमला और काटल के बीच पैंडुला-मैखंडी मार्ग पर यात्रा कर रहा वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और न्यूली की दिशा में जा रहा था। वाहन के खाई में गिरने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस टीम ने शवों को सड़क पर लाकर और घायल को अस्पताल भेजने का काम किया।