Uttarakhand News: आईएएस नितिन भदौरिया होंगे ऊधमसिंह नगर के नए डीएम
उत्तराखंड शासन ने 24 घंटे के भीतर ही दो बार IAS अधिकारियों की तबादले सूची जारी की है। इनमें ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी के पद पर भी बदलाव किया गया है।
Nov 30 2024 5:28PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
IAS अधिकारियों की तबादले की दूसरी सूची आज शनिवार को जारी की गई है। इस सूची के मुताबिक आईएएस नितिन भदौरिया को उधम सिंह नगर जनपद के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती मिली है।
IAS Nitin Bhadoria the new DM of Udham Singh Nagar
आईएएस नितिन भदौरिया इन आईएएस तबादलों के बाद से ऊधमसिंहनगर के नए जिलाधिकारी बन गए है। वे अब यूएस नगर के पूर्व डीएम उदयराज सिंह का स्थान लेंगे, जो कि आज शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इससे पहले उदय राज को सेवानिवृत होने पर 3 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ था कि उनके सेवानिवृत होने के बाद इस पद की नई जिम्मेदारी किसको मिलेगी। इस पद के लिए कई लोगों के नाम चल रहे थे, लेकिन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए नितिन भदौरिया को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ डीएम भी रहे IAS नितिन भदौरिया
2011 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन भदौरिया इससे पहले अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपद के भी जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा वह देहरादून नगर निगम के नगर आयुक्त और शहरी विकास निदेशक की जिम्मेदारी बखूबी संभाल चुके हैं। उनक पत्नी स्वाति भदौरिया भी आइएएस अधिकारी हैं।