image: Jawan Devendra Singh Basera martyred

उत्तराखंड: जवान देवेंद्र सिंह बसेड़ा हुए शहीद, 7 माह के मासूम के सर से उठा पिता का साया

शहीद देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर आज पिथौरागढ़ जिले में स्थित उनके पैत्रिक गांव लाया जाएगा। जहां परिजनों से अंतिम दर्शन करवाने के बाद गांव के पैत्रिक घाट पर जवान को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी जाएगी।
Apr 28 2025 2:04PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के ट्रांजिट कैंप में तैनात चार कुमाऊं रेजीमेंट के जवान देवेंद्र सिंह बसेड़ा की मृत्यु हो गई है। शहीद का पार्थिव शरीर आज उनके घर लाया जाएगा, जहां उनके पैत्रिक समसान घाट पर उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

Jawan Devendra Singh Basera martyred

जानकारी के अनुसार बीते रविवार को 4 कुमाऊं रेजिमेंट जम्मू कश्मीर ( श्रीनगर) के ट्रांजिट कैंप में तैनात देवेंद्र सिंह बसेड़ा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतक जवान पिथौरागढ़ जिले के बिण क्षेत्र के मूल निवासी थे। वे कुछ दिन पहले ही अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। बीते रविवार को जम्मू कश्मीर में ही एक भीषण सड़क हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम का माहौल छा गया है।

आज उनके गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

शहीद देवेंद्र सिंह बसेड़ा की 2 साल पहले ही शादी हुई थी, अब उनका एक सात महीने का बेटा है। मासूम बच्चे के सिर से मात्र 7 महीने की उम्र में ही पिता का साया उठ गया है। इस दुखद खबर के बाद से उनके पत्नी सदमें में है, साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष ने बताया कि शहीद देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर आज पिथौरागढ़ जिले में स्थित उनके पैत्रिक गांव लाया जाएगा। जहां परिजनों से अंतिम दर्शन करवाने के बाद गांव के पैत्रिक घाट पर जवान को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home