image: accused who stole 300 cr has been arrested

उत्तराखंड: बैंक से 300 करोड़ चोरी करने वाला था अय्याश हिस्ट्रीशीटर, गर्लफ्रेंड ने करवाया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और उसकी महिला मित्र की मदद से सोनीपत से उसे गिरफ्तार किया। रामकुमार दिल्ली और हरियाणा में हत्या, लूट, धोखाधड़ी समेत 18 से अधिक मामलों में वांछित है।
Jun 27 2025 12:44PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

इंडसइंड बैंक से 29.5 करोड़ की अवैध निकासी के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामकुमार उर्फ चेयरमैन को पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है।

accused who stole 300 crores has been arrested

आरोपी रामकुमार उर्फ चेयरमैन ने अपने संगठित गिरोह के साथ मिलकर फर्जी चेक और हस्ताक्षर के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) और भूमि अधिग्रहण अधिकारी के बैंक खातों से गबन किया था। गिरोह की योजना लगभग 300 करोड़ रुपए की अवैध निकासी की थी, लेकिन समय रहते पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों की चाल कामयाब न हो सकी।

सोनीपत से गिरफ्तार हुआ आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सरोगेसी के माध्यम से पिता बनने की योजना बना रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाया और उसकी महिला मित्र की मदद से सोनीपत से उसे गिरफ्तार किया। रामकुमार दिल्ली और हरियाणा में हत्या, लूट, धोखाधड़ी समेत 18 से अधिक मामलों में वांछित है।

अय्याशी भरा जीवन जीता था आरोपी

आरोपी राजकुमार पूर्व में अपने गांव की सहकारी समिति का चेयरमैन भी रह चुका है और एक घोषित हिस्ट्रीशीटर है। वह अय्याशी भरा जीवन जीता था और अक्सर ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता था। आरोपी पर घोषित 25 हजार रुपए के इनाम के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने टीम को अतिरिक्त पांच हजार का पुरस्कार देकर उनकी पीठ थपथपाई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home