image: Uttarakhand Weather Update 27 June 2025

Uttarakhand Weather Update: आज इन 9 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग में आज शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है...
Jun 27 2025 1:43PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में मानसून के आगमन के साथ ही मूसलाधार भारी का दौर जारी हो गया है। IMD ने आज भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 27 June 2025

उत्तराखंड में बीते काफी दिनों से मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है और कई मार्ग भी बाधित हो गए हैं। भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा के पैदल मार्गों सहित कई स्थानों पर भूस्खलन की समस्याएं उत्त्पन्न हो रही है। भारी बारिश के कारण प्रदेश में नदियों, नालों और नहरों का जलस्तर भी बढ़ गया है। बीते गुरूवार को देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन शाम के समय देहरादून में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई जिससे गर्मी कुछ राहत मिल पाई। मौसम विभाग में आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार 27 जून को उत्तराखंड के नौ जनपदों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभा ने अधिकांश स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। आज प्रदेश के बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं, जिसको लेकर इन दोनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। जिसके लिए मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून में आज आसमान में आंशिक रूप से लेकर बादल छाए रहेंगे। साथ ही आज देहरादून में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 33°C रहने और न्यूनतम तापमान 25°C रहने का अनुमान है।

पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के कारण मलबा आने से मार्ग बंद हो रहे हैं। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के मामले आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है. खराब मौसम के कारण सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home