image: 5 arrested for prostitution in guest house

चमोली का नरेंद्र देहरादून में चला रहा था देह व्यापार, मौके से 3 महिलाओं सहित 5 लोग गिरफ्तार

देहरादून शहर की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने एक गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं.....
Jun 29 2025 5:25PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

शहर कोतवाली पुलिस और देहरादून की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने देहरादून के एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से दो युवक और तीन युवतियों को आपतिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त किया है।

5 arrested for prostitution in guest house

राजधानी देहरादून के एक गेस्ट हाउस में पुलिस टीम ने छापेमारे कर देह व्यापार के गंदे खेल का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, बीते शनिवार को देर रात एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर एक गेस्ट हाउस में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन महिला और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में स्थिति में गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त बिहार और पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।

आरोपी नरेंद्र सिंह रावत फरार

पुलिस की पूछताछ के दौरान गेस्ट हाउस के प्रबंधक ने बताया कि इस गेस्ट हाउस को चमोली जिले के निवासी नरेंद्र सिंह रावत ने लीज पर लिया था। वे लोग बाहरी राज्यों की महिलाओं को गेस्ट हाउस में बुलाकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। फोन के माध्यम से ग्राहकों को गेस्ट हाउस में बुलाया जाता था और उन्हें कमीशन के आधार पर महिलाओं-युवतियों को भेजा जाता था। होटल को लीज पर लेने वाला आरोपी नरेंद्र सिंह रावत फरार है। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

आपतिजनक स्थिति में 5 लोग गिरफ्तार

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस के कमरों से मैनेजर सहित दो आदमी और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में धर दबोचा। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नगदी भी बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

31 वर्षीय, तापस शाहू, निवासी पश्चिम बंगाल,
32 वर्षीय, मनु गुरुंग, निवासी पश्चिम बंगाल,
22 वर्षीय, कमलेश साहनी, निवासी बिहार,
24 वर्षीय, निक्का देवी, निवासी बिहार,
43 वर्षीय, संजीत कुमार, निवासी बिहार,
40 वर्षीय, गुल्ली देवी, निवासी बिहार,


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home