image: Amit Shah inaugurated Uttarakhand Investment Festival

Uttarakhand News: निवेश उत्सव के उद्घाटन के लिए उत्तराखंड पहुंचे अमित शाह, कुमाऊं को करोड़ों की योजनाओं का तोहफा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रुद्रपुर में इन्वेस्टर समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कुल 20 कार्यों के लिए 1236.98 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया और 105.86 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण भी किया....
Jul 19 2025 4:08PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंचे हैं, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य कई बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। रुद्रपुर में अमित शाह ने इन्वेस्टर समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

Amit Shah inaugurated Uttarakhand Investment Festival

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में इन्वेस्टर समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हैं। रुद्रपुर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गज भाजपा नेताओं के केन्द्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रुद्रपुर में इन्वेस्टर समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी का उद्घाटन किया, इस दौरान सेरेमनी में कई बड़े नेता, राम देव बाबा और बड़ी संख्या में जनता भी मौजूद थी. केंद्रीय मंत्री ने सेरेमनी के उद्घाटन के बाद दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कुल 20 कार्यों के लिए 1236.98 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया और 105.86 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया.

1236.98 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास

40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में टाइप द्वितीय के 42.66 करोड़ की लागत से बनने वाले 108 आवासों का शिलान्यास,
31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में टाइप द्वितीय 47.79 करोड़ की लागत से बनने आवासों का शिलान्यास,
पुलिस विभाग के 14.90 करोड़ की लागत से बनने वाले विभिन्न अनावाशिय भवनों का शिलान्यास,
पुलिस विभाग के 35.66 करोड़ की लागत से बनने वाले आवासीय भवनों का शिलान्यास,
नए कानून के क्रियान्वयन के लिए 18.56 करोड़ की लागत से बनने वाला वीसी कक्षों का शिलान्यास,
रुद्रपुर में गांधी पार्क के सौंदर्यकरण और विकास कार्य के लिए 5.55 करोड़ का शिलान्यास,
आंतरिक मार्ग के लिए 8.13 करोड़ का शिलान्यास,
नैनीताल के मेट्रोपोल होटल परिसर में सर्फेस पार्किंग निर्माण के लिए 42.77 करोड़ शिलान्यास,
चंपावत में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स के लिए 9.99 करोड़ का शिलान्यास,
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तहत SASCI के अंतर्गत कामकाजी महिलाओं के लिए 126 करोड़ की लागत से छात्रा आवास निर्माण का शिलान्यास,
उच्च शिक्षा विभाग के लिए केंद्र पोषित योजना पीएम उषा के अंतर्गत कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में विभिन्न विभागों के मरम्मत, उच्चीकरण, आधुनिकरण आदि निर्माण के लिए 45.68 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास,
शहरी विकास विभाग के अंतर्गत टनकपुर में पेयजल आपूर्ति के विकास कार्य के लिए 171.54 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास,
हल्द्वानी में प्रशासनिक भवन और बस टर्मिनल विकास कार्य के लिए 378.35 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास,
आयुष विभाग के अंतर्गत केंद्र पोषित योजना के तहत राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए 71.57 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास।

105.86 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

पुलिस विभाग के 26.52 करोड़ से बने अनावासिय भवनों का लोकार्पण,
पुलिस विभाग के 10.85 करोड़ से बने आवासीय भवनों का लोकार्पण,
पिथौरागढ़ में के 34.49 करोड़ की लागत से बने जिला कारागार लोकार्पण,
16 करोड़ की लागत से बने राजकीय पॉलीटेक्निक टनकपुर का लोकार्पण,
चंपावत में 18 करोड़ की लागत से बने राजकीय polytechnic भवन का लोकार्पण,


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home