image: Online application instructions for 10th-12th Examination 2026

उत्तराखंड: हाईस्कूल-इंटर परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से शुरू, जरूरी निर्देश पढ़िए

25 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। विद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 तक होगी। ऑनलाइन पोर्टल आसानी से खोला जा सकता है। किसी भी प्रकार की समस्या हेतु 5 व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं..
Aug 23 2025 9:58PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल ने हाई स्कूल और इंटर परिषदीय परीक्षा 2026 के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश 10th और 12th के अगले साल होने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन को लेकर हैं।

Online application instructions for 10th-12th Examination 2026

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 के प्राइवेट और रेगुलर परीक्षा आवेदन पत्र के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्कूलों द्वारा भरे जाने के विषय में आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षा परिषद के आदेशों में कहा गया है कि परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरे जाने हेतु पोर्टल 25 अगस्त सुबह 10:00 बजे से खुल जाएगा और यह 10 सितंबर 2025 की मध्य रात्रि तक खुला रहेगा।

25 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद दी गई समय सारणी के अनुसार 25 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। विद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 की मध्य रात्रि तक होगी। विद्यालय द्वारा पूरित आवेदनों की सूचना समस्त प्रपत्रों सहित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2025 तक होगी। पूरित आवेदनों की सूचना मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 एवं इसके बाद परित आवेदनों की सूचना परिषद कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 तक होगी।

आवेदन समयसारणी

Online application instructions for 10th-12th Examination 2026
1 /

विद्यालयों के प्रधानाचार्य हेतु निर्देश दिए गए हैं कि सभी हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट स्कूलों में 2026 की परिषदीय परीक्षा के लिए आवेदन पत्र संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। कहा गया है कि विद्यालयों की यूजर आईडी तथा पासवर्ड पहले के अनुसार ही रहेंगे जो पंजीकरण के समय प्रयोग की गई थी।

व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर

Online application 10th-12th Exam 2026 WhatsApp
2 /

इस बार ऑनलाइन पोर्टल डेस्कटॉप, लैपटॉप, और मोबाइल फोन सभी पर खोला जा सकता है। किसी भी प्रकार की समस्या हेतु 5 व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल द्वारा जारी ये निर्देश 10th और 12th के अगले साल 2026 में होने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन को लेकर हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home