image: Uttarakhand Weather Update 25 August 2025

Uttarakhand Weather: आज इन 7 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड के सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ में भारी से बहुत बारिश होने की संभावना है।
Aug 26 2025 8:00AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में फिलहाल भारी बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आज प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कई इलाकों में भारी से बहुत बारिश होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 25 August 2025

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बीते सोमवार की शाम को भी देहरादून समेत प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हुई। देहरादून और पछवादून क्षेत्र में जोरदार बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव से लोगों को मुश्किल हुई। हालांकि, कुछ घंटों बाद पानी का स्तर कम हुआ। वहीं प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की समस्या भी लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कभी नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहकर यात्रा करने की आवश्यकता है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज मंगलवार 26 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इन जिलों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश की भी संभावना है। इनके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में आज बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने के आसार हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home