image: Uttarakhand won 26 medals in 5th National Championship

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में दिखाया जलवा, 10 गोल्ड सहित 26 मैडल किए हासिल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पांचवीं हैंडटूहैंड फाइट स्पोर्ट्स नैशनल चैंपियनशिप आयोजित की गई थी, जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 26 मैडल जीते..
Aug 26 2025 8:37AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के जांबाज खिलाड़ियों ने खेल की दुनिया में एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जबलपुर में आयोजित पांचवी हैंड टू हैंड फाइट स्पोर्ट्स नैशनल चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 10 स्वर्ण सहित 26 पदक हासिल किए।

Uttarakhand won 26 medals in 5th National Championship

दरअसल, बीते 22 से 24 अगस्त 2025 तक मध्य प्रदेश के जबलपुर में पांचवीं हैंडटूहैंड फाइट स्पोर्ट्स नैशनल चैंपियनशिप आयोजित की गई थी. हैंडटूहैंड फाइट स्पोर्ट्स नैशनल चैंपियनशिप में शेरदून क्लब, उत्तराखंड के कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल कौशल और अनुशासन का परिचय देते हुए 26 मैडल जीते, जिनमें 10 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। इन विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
कोच रोशनी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए बताया कि, “जो खिलाड़ी अवसर पाकर अनुशासन में रहकर लगातार मेहनत करते हैं और खेल की बारीकियों को सीखते हैं, वही सफलता की ऊँचाइयों को छूते हैं। हमारे खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।” उन्होंने अपने सभी विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

स्वर्ण पदक विजेता (Gold Medalists):- काजल, मेघा, सृष्टि, अंशिका, आरव, शिवम, मनीष, इशांत, अभिनव, शुभम
रजत पदक विजेता (Silver Medalists) :- ममता, आर्यन, रक्षित, सौरभ, सुमित, अनिल, अंकित, सिवान, आदर्श
कांस्य पदक विजेता (Bronze Medalists) :- वंशिका, नंदिनी, दिव्यांश, अंश, आकाश, अंश राणा, आदित्य


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home