image: Hatola village of Almora became an example of humanity

Uttarakhand News: मानवता की मिसाल बना अल्मोड़ा का हटौला गांव, बेसहारा परिवार के लिए ऐसे जुटाई मदद

अल्मोड़ा की हटौला ग्राम सभा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कल्पना नेगी और ग्राम सभा के ही क्षेत्र पंचायत सदस्य निवार्चित हुई गीता रावल ने एक ऐसी नजीर पेश की, जिसका पूरा क्षेत्र अब तक गुणगान कर रहा है..
Sep 14 2025 2:49PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

विगत एक–दो महीने पहले जहां संपूर्ण उत्तराखंड चुनावी घमासान में उलझा हुआ था, ठीक वहीं अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक की ग्राम सभा हटौला ने मानवता की एक ऐसी मिसाल कायम की, जिसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है।

Hatola village of Almora became an example of humanity

जैसे ही पंचायती चुनाव के परिणाम सामने आए, ग्राम सभा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कल्पना नेगी और ग्राम सभा के ही क्षेत्र पंचायत सदस्य निवार्चित हुई गीता रावल ने एक ऐसी नजीर पेश की, जिसका पूरा क्षेत्र अब तक गुणगान कर रहा है। विगत एक डेढ़ साल से लाइलाज बीमारी से ग्रसित स्व. पूरन सिंह बिष्ट ग्राम बगरेटी ( हौटला) के स्थाई निवासी थे, जिनका 1 अगस्त 2025 में अल्पायु में निधन हो गया। वह अपने परिवार की आय का एकमात्र स्रोत थे। घर में उनकी वृद्ध मां, पत्नी तथा दो 5 वर्ष और 2 वर्ष के पुत्र हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति उनके इलाज के खर्चे में ही चरमरा चुकी थी।

सोशल मीडिया से इकठ्ठा किये पैसे

ऐसे में ग्राम सभा के ही लोगों ने एक ऐसी पहल पेश की, जो आज मानवता का उदहारण बन गईं है। सहायता हेतु ग्राम सभा में बने व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक के माध्यम से निवेदन किया गया तथा क़रीब 2.20 लाख की धनराशि सफलतापूर्वक एकत्र कर ली गई जो की पीडित परिवार तक पहुंच भी गई। अब ग्रामसभावासी चाहते हैं कि समाज ने एक तरफ अपना पूरा सहयोग दिया अब प्रशासन भी पीड़ित परिवार के बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनकी हर संभव मदद करें। ग्रामीणों ने अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी से विनम्र निवेदन किया कि विधायक निधि से पीड़ित परिवार को मदद करने की कृपा करें।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home