image: two arrested for robbing woman

उत्तराखंड: भविष्य बताने का झांसा देकर राह चलते करते थे लूट, गैंग के दो शातिर गुर्गे गिरफ्तार

महिला से राह चलते हुई लूट में पुलिस ने सोनाली पार्क के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों ने कबूल किया कि वो एक गिरोह से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने इससे पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है..
Sep 14 2025 4:42PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

भविष्यवाणी करने का ढोंग कर महिलाओं को लूटने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोगों को सम्मोहित कर ठगी करने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मोबाइल फोन नगदी और अन्य सामान बरामद किया है।

Two "Hypnotize Gang" members arrested for robbing woman

कुछ दिन पहले एक महिला ने रुड़की पुलिस को ताहिर देते हुए बताया था की उसके साथ दो युवकों ने भविष्यवाणी का झांसा देकर लूटपाट की है। तहरीर के मुताबिक रुड़की में नगर निगम पुल के पास खड़ी एक महिला से दो अज्ञात युवक बात करने लगे, अपने आप को भविष्यवक्ता बढ़कर दोनों युवक महिला की पारिवारिक परेशानियों पूछने लगे। इसके बाद युवकों ने महिला की पारिवारिक परेशानियों का हल बताने के लिए महिला से उसके कान के कुंडल और अन्य गहनों के साथ मोबाइल फोन और ₹1200 एक पोटली में रखवा दिए और मौका देख कर फरार हो गए।

गैंग के सदस्य हैं दोनों लुटेरे

महिला ने इसके बाद सिविल लाइन कोतवाली में घटना की तहरीर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद सोनाली पार्क के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक, जिनका नाम शादाब और साजिद बताया गया है, ने कबूल किया है कि वो एक गिरोह से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने इससे पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों लोगों को सम्मोहित कर ठगी करते थे, आरोपियों में से शादाब हरिद्वार का रहने वाला है जबकि साजिद सहारनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। दोनों के पास से महिला के फोन सहित गहनों को बेचकर हासिल की गई रकम भी बरामद हुई है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वह इस तरीके के धोखेबाजों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home