image: Hotelier from Uttarakhand murdered in Delhi restaurant

उत्तराखंड के होटलियर की दिल्ली के रेस्टोरेंट में हत्या, UP के अखिलेश ने चाकू मारकर ले ली जान

उत्तराखंड के एक होटलियर की दिल्ली के रेस्टोरेंट में हत्या कर दी गई, नैनीताल के बेतालघाट ऊंचाकोट मल्ला गांव के रहने वाले प्रेमचंद पर जानलेवा हमला हुआ, उनकी चाकू मार कर हत्या कर दी गई..
Oct 5 2025 4:54PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के युवा रोजगार की तलाश में पहाड़ छोड़ कर बाहर जाते हैं, वो दो वक्त की रोटी तो जुटा लेते हैं लेकिन कई बार उन्हें इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है। उत्तराखंड के एक और होटलियर युवा ने दिल्ली में जान गंवा दी है।

Uttarakhandi Hotelier murdered in Delhi restaurant

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नैनीताल जिले के बेतालघाट छेत्र में ऊंचाकोट मल्ला गांव, आम की सार के रहवासी प्रेमचंद दिल्ली के टर्निंग पॉइंट होटल में काम करते थे। उनकी पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और दो छोटे-छोटे बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है, रोजगार की तलाश में दिल्ली गए प्रेमचंद पुत्र कुंदन राम की हत्या कर दी गई है। रात करीब 1:45 बजे उत्तर प्रदेश के रहने वाले अखिलेश नामक व्यक्ति के साथ होटल में प्रेमचंद का विवाद हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिलेश ने उनके सीने में चाकू से कई वार कर दिए, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।

रोशन रतूड़ी ने उठाई न्याय की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता रोशन रतूड़ी ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए घटना की जानकारी दी है। रतूड़ी ने कहा कि ये बहुत ही दुःखद समाचार है, उत्तराखंड के एक और होटलियर भाई की दिल्ली के रेस्टोरेंट में चाकू मार कर हत्या कर दी गई। दिल्ली के टर्निंग पॉइंट होटल में रात 1:45 बजे उत्तर प्रदेश के अखिलेश ने विवाद में होटलियर प्रेमचंद के सीने में चाकू मार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें!


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home