image: Uttarakhand Weather Update 9 October 2025

Uttarakhand Weather: पर्वतों में बर्फबारी से शुरू हुई ठिठुरन, आज इन 5 जिलों में बारिश के आसार

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार , आज गुरुवार 9 अक्टूबर को उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है।
Oct 9 2025 11:34AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के ऊंचे पर्वतीय चोटियों पर बारिश और बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ने लगी है । मैदानी इलाकों में भी सुबह -शाम में ठण्ड महसूस होने लगी है।

Uttarakhand Weather Update 9 October 2025

उत्तराखंड में इन दिनों सर्द मौसम ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे पर्वतीय जिलों में ठंड महसूस होने लगी है। बीते बुधवार को भी उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में काफी तेज बारिश हुई। यहां हिमालय क्षेत्र में सड़क पर बर्फ की मोटी परत जमने से ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन करने आए यात्रियों को आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा। प्रदेश में 4 हजार मीटर ऊंचाई पर स्थित सीमान्त गांवों में बर्फबारी होने के कारण इन क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। प्रदेश के केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी दो तीन दिनों से रुक-रुककर लगातार बर्फबारी हो रही है। बीते बुधवार को देहरादूनमें भी सुबह से ही झमाझम बारिश हुई। दोपहर के समय थोड़ी सी धूप नजर आई, लेकिन दोपहर बाद फिर बारिश शुरू हुई। देहरादून में भी लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही देहरादून में भी लोग गर्म कपड़े पहनते नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के पांच जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार , आज गुरुवार 9 अक्टूबर को उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथोरागढ़ जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश या बौछार होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के बाकी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज राजधानी देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home