image: Festival special train started from Haridwar to Sabarmati

Uttarakhand: शुरू हुई त्यौहार स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार से हर दिन होगा संचालन.. जानिये स्टेशन और समय

उत्तराखंड और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आज से अगले आगामी 30 नवंबर तक के लिए हरिद्वार से चलेंगी ये special train , पढ़ें पूरी खबर
Oct 15 2025 7:10PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को फेस्टिव सीजन में सुविधा के लिए एक बड़ी सौगात दी है। हरिद्वार और साबरमती के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दोनों दिशाओं में कुल 14-14 फेरों का संचालन करेगी।

Festival special train started from Haridwar to Sabarmati

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 09425/09426 साबरमती–हरिद्वार–साबरमती फेस्टिवल एक्सप्रेस त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी। साबरमती से ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शनिवार को सुबह 8:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं हरिद्वार से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और रविवार को रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन रात 9:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

इन त्यौहार स्पेशल ट्रेन को कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है, जिनमें रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर और महेसाणा शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इन special train के संचालित होने के बाद त्यौहार सीजन में उत्तराखंड और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home