image: women complaint against husband and in-law

उत्तराखंड: पति की मारपीट और ससुर की अश्लील हरकतें, पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

अल्मोड़ा जिले में पीड़ित महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ मारपीट, अभद्र व्यवहार, अश्लील हरकतों और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
Oct 21 2025 7:41PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक पीड़ित महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ मारपीट, अभद्र व्यवहार, अश्लील हरकतों और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

women complaint against husband and in-law

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा नगर के रानीधारा क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर बताया कि बीते शुक्रवार को उसका पति शराब के नशे में घर आया और बिना किसी कारण उससे झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ते ही पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान ससुर भी वहां पहुंचा और मारपीट में पति का साथ देने लगा। उसके आरोपी ससुर ने तो गाली-गलौज के साथ पीड़िता को जबरन छूने की कोशिश करते हुए अश्लील हरकत की। जब महिला ने आरोपियों का विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पहले भी कर चुकी है शिकायत

महिला ने बताया कि इसके पहले भी उसका पति और ससुर द्वारा अभद्रता और हिंसक व्यवहार किया गया था। जुलाई माह में महिला ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उस समय पति ने लिखित रूप से माफी मांगकर भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा और स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़िता का कहना है कि हालिया मारपीट में उसे गंभीर शारीरिक चोटें आई हैं, और वो मानसिक रूप से भी अत्यंत आहत है। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home