image: Pantnagar University student found dead

Uttarakhand News: पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र ने परीक्षा के दिन दी जान, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

पंतनगर विश्वविद्यालय के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र अक्षत सैनी (निवासी रुड़की) को हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया।
Dec 8 2025 8:38PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

रुद्रपुर के स्थित पंतनगर विश्वविद्यालय के हॉस्टल में आज सुबह एक दुखद घटना हुई। बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र अक्षत सैनी (निवासी रुड़की) को उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि घटना के दिन उनकी परीक्षा निर्धारित थी। पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Pantnagar University student found dead

जानकारी के अनुसार, रोज़ की तरह सोमवार सुबह साथी छात्र अक्षत को नाश्ते के लिए बुलाने पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कई बार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से हलचल न होने पर छात्रों को संदेह हुआ। इसके बाद उनके मौसी के बेटे सहित अन्य छात्रों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो अक्षत कमरे के अंदर फंदे पर झूलते मिले। यह दृश्य देखकर छात्र घबरा गए और तत्काल शोर मचाया। शोर सुनकर विश्वविद्यालय की सुरक्षा टीम, हॉस्टल वार्डन, प्रशासनिक अधिकारी और प्रबंधन टीम तुरंत कमरे में पहुंचे। शव को नीचे उतारा गया और बिना देरी किए पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

अवसाद की स्थिति से गुजर रहा था छात्र

बताया जा रहा है कि छात्र पिछले लगभग एक साल से अवसाद की स्थिति से गुजर रहा था और आज उसकी परीक्षा भी थी। अक्षत हॉस्टल में अकेले रहता था, जबकि पास के कमरे में उसका मौसी का बेटा रहता है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की विस्तृत जांच की। अक्षत का मोबाइल फोन, नोटबुक और कमरे की स्थिति का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक तौर पर किसी सुसाइड नोट के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिसके आधार पर मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

सहपाठियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ

घटना की जानकारी अक्षत के परिजनों को दे दी गई है, जो कि गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सहपाठियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी, लेकिन परीक्षाओं के चलते किसी भी छात्रों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाएगा। प्राथमिक जांच के पश्चात आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home