image: Uttarakhand Weather Update 11 January 2026

उत्तराखंड: पहाड़ों पर पाला, मैदानों में कोल्ड वेव अलर्ट का अलर्ट.. जानिये मौसम समाचार

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों घना कोहरा छाने के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड लोगों को बेहाल कर रही है।
Jan 11 2026 8:30AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में काफी समय से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। शुष्क मौसम के चलते पूरे प्रदेश में सूखी ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाले का प्रकोप जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर रहा है।

Uttarkhand Weather Update 11 January 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों घना कोहरा छाने के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड लोगों को बेहाल कर रही है। प्रदेश में बीते करीब ढाई महीने से बारिश नहीं हुई है। जनवरी की शुरुआत में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात जरूर हुआ, लेकिन यह सामान्य से काफी कम रहा। लगातार वर्षा की कमी के कारण अब सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। अक्टूबर के मध्य के बाद से मौसम लगातार रूठा हुआ है। नवंबर और दिसंबर में बारिश और बर्फबारी लगभग न के बराबर रही, जबकि जनवरी में भी मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन महीनों में भी सामान्य से कम बारिश की आशंका जताई है। शुष्क मौसम के बीच पहाड़ी इलाकों में पाला किसानों और यात्रियों दोनों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। पाले की वजह से खेती-बागवानी को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं सड़कों पर जमी बर्फ और पानी के कारण फिसलन बढ़ गई है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में पाले और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घने कोहरे को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून समेत अधिकांश जिलों में सुबह-शाम ठंड का असर साफ नजर आ रहा है।

तापमान की स्थिति

बीते शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home