image: Recruitment for 2364 posts in Uttarakhand Education Department

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 2364 पदों पर भर्ती, जिलेवार पदों की संख्या जारी.. ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में लंबे समय से खाली पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को आउटसोर्स के माध्यम से विद्यालयों और कार्यालयों में तैनाती दी जाएगी
Feb 4 2026 11:32AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर मिलेगा।

Recruitment for 2364 posts in Uttarakhand Education Department

इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग उत्तराखंड के रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 तय की गई है। अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

शिक्षा विभाग के कार्यालयों और स्कूलों में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग उत्तराखंड के अधिकारियों के अनुसार, विभाग के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 2364 खाली पदों (मृत संवर्ग) पर भर्ती की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त किया जाएगा।

जिलेवार पदों की संख्या जारी

रोजगार प्रयाग पोर्टल पर जिलेवार पदों की संख्या प्रकाशित कर दी गई है। उत्तरकाशी में 135, रुद्रप्रयाग में 106, टिहरी में 268, ऊधमसिंह नगर में 182, पिथौरागढ़ में 197, पौड़ी में 340, बागेश्वर में 89, अल्मोड़ा में 254, चमोली में 179, चंपावत में 120, देहरादून में 195, हरिद्वार में 91 और नैनीताल में 208 पदों पर भर्ती की जाएगी।

हर महीने मिलेगा 15 हजार रुपये मानदेय

चयनित अभ्यर्थियों को महानिदेशालय कार्यालय, माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय, डायट संस्थान, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, इंटर कॉलेज और हाईस्कूलों में तैनाती दी जाएगी।

हर महीने मिलेगा 15 हजार रुपये मानदेय

आउटसोर्स माध्यम से नियुक्त किए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हर महीने ₹15,000 मानदेय दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों को नियमित आय का सहारा मिलेगा और विभागीय कार्यों में भी सुधार आएगा।

स्थानीय युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

इस भर्ती प्रक्रिया में राज्य के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग का उद्देश्य है कि उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सकें।
इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालयों और कार्यालयों में तैनाती दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते रोजगार प्रयाग पोर्टल पर जाकर आवेदन करें, सभी जानकारी सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home