image: Excise Department Cracks Down on Clubs in Dehradun

Dehradun: देहरादून में ब्रिगेडियर जोशी हत्याकांड के बाद तगड़ा एक्शन, क्लबों पर गिरेगी गाज!

Dehradun news: देहरादून में नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लबों पर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक क्लब का लाइसेंस रद्द कर दिया। सभी क्लबों को रात 11:30 बजे तक ही संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
Apr 1 2026 2:14PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

देहरादून में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे क्लबों और बार पर अब आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। लगातार मिल रही शिकायतों और हालिया घटनाओं के बाद विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।

Excise Department Cracks Down on Clubs in Dehradun

आपको बता दें कि हाल ही में देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर जोशी हत्याकांड के बाद हलचल है। जिला आबकारी अधिकारी वी.के. जोशी के निर्देशन में एक प्रमुख क्लब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका बार लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। विभाग पहले ही सभी क्लबों को सख्त चेतावनी दे चुका था, लेकिन नियमों की अनदेखी भारी पड़ गई। इसी सख्ती को आगे बढ़ाते हुए आज सभी बार और क्लब संचालकों की बैठक बुलाई गई, जिसमें साफ और सख्त शब्दों में निर्देश दिए गए कि सभी निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। आखिरी ऑर्डर का समय रात 11:30 बजे तय किया गया है और किसी भी तरह की कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संचालकों को आपसी समन्वय के लिए ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अगर आसपास किसी भी क्लब या बार में तय समय के बाद पार्टी चलती है तो तुरंत सूचना दी जा सके और उस पर कड़ी कार्रवाई हो।आगे पढ़िए..

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के मुताबिक, संबंधित क्लब को नोटिस देने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई और कमिश्नर कार्यालय से मंजूरी के बाद लाइसेंस रद्द कर दिया गया। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देशन में पूरी टीम अब अलर्ट मोड पर है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। विभाग ने सख्त संदेश दे दिया है ,जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसका लाइसेंस सीधे निरस्त किया जाएगा। शहर के क्लब संचालकों में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। देहरादून की तमाम खबरों के लिए Dehradun news पढ़ते रहें।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home