image: speeding car collided with a bike in Rudrapur

Uttarakhand news: उत्तराखंड में यूपी नंबर की कार का तांडव, बाइक को 200 मीटर तक घसीटा; चपेट में आए कई लोग

Uttarakhand news: एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद बाइक को दो सौ मीटर तक सड़क पर रगड़ते हुए ले गए।
Apr 3 2026 3:53PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में आकर बाहरी राज्यों के युवाओं के सिर पर गर्मी चढ़ जाती है। कभी कोई फायरिंग करता है, कोई नदी किनारे बैठकर दारू पीता है, तो कोई हंगामा काटता है। सवाल है कि इनके लिए कोई कायदे-कानून नहीं हैं क्या?

Car collided with bike and people in Rudrapur

देर रात उत्तराखंड के रुद्रपुर में जो हुआ, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। यहां यूपी नंबर की एक लाल कार सड़क पर फर्राटे भर रही थी। इसके बाद तो कार ने बीच सड़क पर तांडव मचाना शुरू कर दिया। कार में सवार युवक लोगों को रौंदते चले गए। पहले एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद बाइक को दो सौ मीटर तक सड़क पर रगड़ते हुए ले गए। आगे पढ़िए...

Uttarakhand news: Rudrapur UP number car

सिर्फ बाइक सवार ही नहीं बल्कि अन्य लोगों को भी कार में सवार युवकों ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद बाकी लोगों के टक्कर मार दी। यूं समझ लीजिए तकि जो भी कार के रास्ते में आया, वो घायल हो गया। यूपी नंबर की लाल कार ने सड़क पर खूब बवाल काटा। मामला बढ़ने लगा तो मौके पर मौजूद लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। गांधी मैदान के पास कार का टायर फट गया। इसेक बाद कार में मौजूद लोग मौके से भाग गए। लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर दी। पुलिस वने मौके पर पहुंचकर कार नंबर के आधार पर मालिक की तलाश करना शुरू कर दिया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home