image: PM Modi and CM Yogi to Inaugurate Delhi-Dehradun Expressway on April 14

देहरादून में दिखेगी PM मोदी-CM योगी की फायरब्रांड जोड़ी, ड्रीम प्रोजक्ट का काम पूरा; अब उद्घाटन की बारी

बहुप्रतीक्षित Delhi-Dehradun Greenfield Expressway का जल्द ही उद्घाटन होने को है, रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 अप्रैल को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे, CM योगी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे..
Apr 3 2026 7:24PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

प्रधानमंत्री Narendra Modi 14 अप्रैल को देहरादून पहुंचकर दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनका हेलीकॉप्टर गणेशपुर में लैंड करेगा। कार्यक्रम में Yogi Adityanath भी शामिल होंगे।

PM Modi and CM Yogi to Inaugurate Delhi-Dehradun Expressway on April 14

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। गणेशपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। यह कार्यक्रम उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के लिए अहम माना जा रहा है।

जनसभा भी करेंगे संबोधित

देहरादून में बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सहारनपुर के गणेशपुर में भी एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

एक्सप्रेसवे से बदलेगा सफर

दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यात्रा समय में कमी, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन उत्तराखंड के विकास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे राज्य में आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home