image: Leopard fear 10 schools closed for three days in Pauri Garhwal

Uttarakhand news: गढ़वाल के इस जिले में अगले 3 दिन स्कूलों में छुट्टी, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Uttarakhand news: उत्तराखंड के Pauri Garhwal में लोगों के दिलों में leopard का खौफ है। गुलदार ने 4 साल की बच्ची को निवाला बना दिया. अब यहां 10 स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
Apr 3 2026 6:41PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड का पौड़ी गढ़वाल जिला..पलायन से जैसे जैसे पौड़ी खाली होता गया, वैसे वैसे यहां वीरोन पड़ रहे गांवों में जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिला। बीते दिन ही चौबट्टाखाल में गुलदार ने 4 साल की बच्ची को निवाला बना दिया।

Leopard fear: 10 schools closed for three days in Pauri Garhwal

अब गुलदार के खौफ को देखते हुए पौड़ी जिले के पोखड़ा विकासखंड और आप-पास के इलाकैों में 10 स्कूलों में 3 दिन दिन छुट्टी घोषित कर दी गई है। गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए ये फैसला लिया गयया है। इसके अलावा प्रशासन को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है। इस वजह से 10 स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने इस लेकर निर्देश दिए हैं।

Pauri Garhwal leopard fear

उधर, तिमली ग्रामसभा के भतकोट गांव में गुलदार का कहर देखने को मिला। गुलदार ने 4 साल की मासूम बच्ची को निवाला बना दिया। पूरी घटना बीती रात करीब नौ बजे की है। भतकोट गांव के रहने वाले हरेंद्र की चार साल की बेटी दृष्टि खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच मौके पर गुलदार घात लगाकर बैठा था। देखते ही देखते गुलदार दृष्टि पर झपट पड़ा। इसके बाद उसे जबड़े में दबोचकर आंगन के नीचे ले गया। इस बीच परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजनों की आवाज सुनकर गांव वाले घरों से बाहर निकले और दृष्टि की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक ढूंढने के बाद दृष्टि का शव झाड़ियों से बरामद हुआ। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home