image: Orange alert for heavy rain in 8 districts of Uttarakhand

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में कल-परसों होगी मूसलाधार बारिश, 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट; तेज तूफान का डर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बदलने से बदरीनाथ, औली और हेमकुंड साहिब सहित कई ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को पूरे राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Apr 6 2026 7:44PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के मौसम ने बीते रविवार को अचानक खराब मिज़ाज दिखाया है, जिसके बाद आज मंगलवार को भी दोपहर बाद कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को पूरे राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Orange alert for heavy rain in 8 districts of Uttarakhand

जहां देश के मैदानी इलाकों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में अप्रैल में भी ठंड का एहसास बना हुआ है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Uttarakhand Weather Forecast

मौसम विभाग के अनुसार Uttarakhand में 7 और 8 अप्रैल को व्यापक बारिश की संभावना है। इन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और मध्यम बारिश हो सकती है। 7 अप्रैल को टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 8 अप्रैल को टिहरी, देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पौड़ी, चंपावत जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इन क्षेत्रों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी जारी रहेगी।आगे पढ़िए..

9 से 12 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम

9 अप्रैल को पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी। 10 अप्रैल को बारिश का दायरा सिमट जाएगा और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। 11 और 12 अप्रैल को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा, जहां हल्की बारिश और ठंडक बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 से 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home