उत्तराखंड: अवैध LPG गैस भंडारण का भंडाफोड़, खंडहर से 69 सिलेंडरों का जखीरा बरामद
छापेमारी के दौरान 53 घरेलू गैस सिलेंडर व 16 व्यावसायिक सिलेंडरों की खेप पकड़ी गई है। इसके साथ ही प्रशासन की टीम को 3.170 किलो गांजा व 100 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई है..
Apr 6 2026 9:04PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
ईरान-इजराइल युद्ध के चलते जहां पेट्रो पदार्थों की किल्लत जारी है, वहीं कुछ लोग इस मौके को भी भुनाने की कोशिश करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा गया है।
69 illegal LPG cylinders recovered from the ruins
प्रशासन की टीम ने काशीपुर में एक खंडहर से 69 सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा है। एलपीजी सिलिंडरों के अवैध भंडार स्थल का संचालन उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर, स्वार तहसील के घोसीपुरा गांव का जुबैद अली संचालित कर रहा था। पूर्ति विभाग ने सिलिंडरों को गैस गोदाम को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांजा और कच्ची शराब भी बरामद
रविवार को राजस्व, पूर्ति विभाग व पुलिस की टीम ने ग्राम दभौरा मुस्तकम, परमानंदपुर तहसील काशीपुर में चहारदीवारी के भीतर पुराने खंडहर में छापेमारी के दौरान 53 घरेलू, जिसमें 7 भरे, 46 खाली गैस सिलेंडर व 16 व्यावसायिक सिलेंडर, जिसमें 9 भरे, 7 खाली सिलेंडरों की खेप पकड़ी। वहीं 3.170 किलो गांजा व 100 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की है। आरोपी जुबैद अली सिलिंडरों को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। पूर्ति निरीक्षक तन्मय मैठाणी ने बताया कि सिलिंडरों को नेहा इंडेन गैस एजेंसी को सौंप दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आइटीआइ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।