image: Minor girl raped in car on Dehradun road

Uttarakhand: देहरादून रोड पर कार में युवती से रेप, हैवान ने जबरन शराब पिलाई; अधमरा कर हाईवे पर फेंका

देवभूमि उत्तराखंड में 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने घूमने के बहाने ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
May 4 2026 4:13PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। यहां एक दरिंदा 16 वर्षीय किशोरी को घुमाने के बहाने देहरादून से रुड़की ले गया, और कार में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता को देहरादून हाईवे के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गया।

Minor girl raped in car on Dehradun road

जानकारी के अनुसार भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रही 16 वर्षीय किशोरू की पहचान मुजफ्फरनगर के छितरौली निवासी कार्तिक से हुई थी। आरोपी ने पहले दोस्ती की और फिर दो दिन पहले उसे देहरादून से कार में बैठाकर रुड़की ले गया। आरोप है कि युवक ने लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़की को सालियर चौराहे के पास फेंककर भाग गया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और अपने परिवार को पूरी घटना बताई। आगे पढ़िए..

पॉक्सो एक्ट के तहत धाराओं में मुकदमा

बीते शनिवार की शाम पीड़िता के परिजन उसे लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

CCTV फुटेज से मिल रहे सुराग

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सफेद रंग की कार में लड़की को ले गया था। पुलिस घटनास्थल और फैक्ट्री के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। दावा किया जा रहा है कि कार कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और एक-दो दिन में उसकी गिरफ्तारी संभव है। साथ ही, जिस फैक्ट्री में लड़की काम करती थी, वहां के प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home