image: One Dead and Two Injured in Nainital Car Accident

Uttarakhand News: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की दर्दनाक मौत.. दो लोग घायल

नैनीताल के पाइंस क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार। एक युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल। पढ़ें पूरी खबर।
May 4 2026 5:07PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के पाइंस क्षेत्र में राजस्थान से आए पर्यटकों का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

One Dead and Two Injured in Nainital Car Accident

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर जिले के डांगियावास निवासी 24 वर्षीय अरविंद सिंह (पुत्र लक्ष्मण सिंह) अपने 20 वर्षीय दोस्त युवराज सिंह (पुत्र भरत सिंह) के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड आए थे। सुबह हल्द्वानी पहुंचने के बाद उन्होंने अपने स्थानीय दोस्त राहुल कुमार को भी साथ ले लिया। इसके बाद तीनों ने पहले कैंची धाम और फिर घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन किए। बताया जा रहा है कि राहुल कुमार के नैनीताल में दोपहर करीब 1:30 बजे इंटरनल परीक्षा थी। इसी वजह से तीनों युवक जल्दी-जल्दी नैनीताल की ओर लौट रहे थे। जब वे पाइंस श्मशान घाट के पास पहुंचे और एक मोड़ काट रहे थे, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधा गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आगे पढ़िए..

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम मौके पर पहुंची। खाई काफी गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की मदद से टीम ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित सड़क तक लाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों घायलों को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हल्द्वानी निवासी राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो घायल युवकों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और जल्दबाज़ी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच अभी जारी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home