image: Woman Alleges Assault Over Gender Test Demand Unborn Baby Dies

उत्तराखंड: तीसरी बार गर्भवती महिला पर लिंग परीक्षण का दबाव, मना करने पर पति ने पीटा; गर्भस्थ शिशु की मौत

देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में गर्भवती महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने लिंग परीक्षण का दबाव बनाते हुए पत्नी के पेट पर लात मारी, जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jun 10 2026 6:45PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

राजधानी देहरादून Sahaspur कोतवाली क्षेत्र के बालूवाला गांव में एक गर्भवती महिला के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण कराने के लिए पत्नी पर दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पेट पर लात-घूंसे मारे गए, जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।

Woman Alleges Assault Over Gender Test Demand, Unborn Baby Dies

पीड़िता के पिता Sher Singh ने कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके दामाद ने उनकी गर्भवती बेटी के साथ क्रूरता की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मूल रूप से Panipat निवासी आरोपी पति बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सात साल पहले हुई थी शादी

शिकायत के अनुसार शेर सिंह की बेटी सीमा की शादी लगभग सात वर्ष पहले बबलू के साथ हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, बाद में सीमा ने दो बेटियों को जन्म दिया था। बेटियां होने के बाद पति और ससुराल पक्ष ने नाराजगी जताई और उसके प्रति व्यवहार बदल गया। इसके बाद आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ना की घटनाएं होने लगीं। अब सीमा तीसरी बार गर्भवती थी, बबलू गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण कराने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। जब सीमा ने ऐसा करने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आगे पढ़िए..

करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने सीमा को करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आठ जून की दोपहर शेर सिंह को सूचना मिली कि उनकी बेटी के साथ मारपीट हुई है। जब वह अपने परिवार के साथ बेटी के घर पहुंचे तो आरोप है कि बबलू ने उन्हें घर के अंदर जाने से रोक दिया।

पुलिस पहुंची तो आरोपी ने किया हंगामा

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर बबलू ने ईंट उठाकर अपने सिर पर मारने की कोशिश की। बाद में पुलिस की मौजूदगी में सीमा और बबलू को कोतवाली लाया गया।
कोतवाली से सीमा को उपचार के लिए सहसपुर सरकारी अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे Doon Hospital रेफर कर दिया। दून अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद पुष्टि की कि गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो चुकी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

कोतवाली के ASI Manmohan Singh Negi ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home