image: Folk Singer Pawan Semwal Arrested in Vehicle Arson Case

उत्तराखंड: स्कूटी को आग लगाने और अभद्र व्यवहार के आरोप में लोक गायक गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र में स्कूटी को आग लगाने और अभद्र व्यवहार के आरोप में लोक गायक पवन सेमवाल समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Jun 11 2026 3:45PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Chamba पुलिस ने थाना क्षेत्र के नकोट में एक दोपहिया वाहन में आग लगाने और अभद्र व्यवहार करने के मामले में कार्रवाई करते हुए लोक गायक Pawan Semwal समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Folk Singer Pawan Semwal Arrested in Vehicle Arson Case

एसएसपी Shweta Chaubey ने बताया कि नकोट बाजार निवासी वीरेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस को नामजद तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 30 मई की रात उनकी स्कूटी संख्या UK14J-4945 को आग लगा दी गई। इसके अलावा उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार भी किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए और संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। आगे पढ़िए..

दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी दीपक सिंह नेगी निवासी ग्राम नैल, थाना चंबा तथा लोक गायक Pawan Semwal निवासी ग्राम चाका पिछवाड़ा, थाना हिंडोलाखाल को चंबा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल

पुलिस के अनुसार न्यायालय में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

घटना से क्षेत्र में चर्चा

लोक गायक पवन सेमवाल की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई की गई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home