image: Monsoon Delayed in Uttarakhand  IMD Issues Six-Day Heavy Rain Alert

उत्तराखंड: मॉनसून की एंट्री फिर टली, लेकिन अगले 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट.. जानिये Weather Update

उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक में देरी होगी, लेकिन मौसम विभाग ने 25 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर को छोड़ अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
Jun 20 2026 9:02AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

मौसम विभाग के अनुसार अब जून के अंतिम सप्ताह में मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि 25 जून तक हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर को छोड़कर अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

Monsoon Delayed in Uttarakhand, IMD Issues Six-Day Heavy Rain Alert

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 20 जून से 25 जून तक उत्तराखंड के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दो जिलों में में रहेगा शुष्क मौसम

ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 21 जून से 25 जून के बीच हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। इन दोनों मैदानी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि अन्य जिलों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है— उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश भी हो सकती है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने बताया है कि 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों का तापमान और नीचे जा सकता है।

गर्मी से मिलेगी राहत

हाल के दिनों में देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग की सलाह

पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें।
भारी बारिश वाले क्षेत्रों में भूस्खलन संभावित स्थानों से सावधानी बरतें।
बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें।
नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखें।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home