image: Dehradun s 132-Acre President Garden Nears Completion

देहरादून में खुलने जा रहा 132 एकड़ का राष्ट्रपति उद्यान; फिटनेस और पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना परिसर में 132 एकड़ में बन रहा राष्ट्रपति उद्यान अंतिम चरण में है, जहां जॉगिंग ट्रैक, साइकिलिंग, ओपन एयर थिएटर और स्पोर्ट्स जोन जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
Aug 2 2026 9:32AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

दूनवासियों और पर्यटकों के लिए जल्द ही प्रकृति, फिटनेस और मनोरंजन का नया ठिकाना तैयार होने जा रहा है। राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विकसित हो रहा 132 एकड़ का राष्ट्रपति उद्यान अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह परियोजना पूरी होने के बाद देहरादून को एक विश्वस्तरीय हरित एवं मनोरंजन केंद्र मिलेगा, जहां लोग सैर, योग, साइकिलिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

Dehradun's 132-Acre President Garden Nears Completion

शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ सभी निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक शुक्रवार को परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

स्वास्थ्य, पर्यटन और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा उद्यान

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति उद्यान केवल एक हरित क्षेत्र नहीं होगा, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां विकसित की जा रही प्रत्येक सुविधा आम नागरिकों और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। आगे पढ़िए..

जॉगिंग ट्रैक, बोर्डवॉक और फूड कोर्ट होंगे आकर्षण

अधिकारियों के अनुसार परियोजना के तहत 2,700 मीटर लंबा जॉगिंग, साइकिलिंग और वॉकिंग ट्रैक, 840 मीटर लंबा बोर्डवॉक, आधुनिक थीम पार्क, कैफेटेरिया, फूड कोर्ट और प्राकृतिक परिवेश से जुड़ी कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। वर्तमान में विद्युत विभाग का लगभग 80 प्रतिशत और उद्यान विभाग का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की निगरानी में केबीजी इंजीनियर्स निर्माण कार्य कर रहे हैं।

ओपन एयर थिएटर और स्पोर्ट्स जोन भी होंगे खास

राष्ट्रपति उद्यान में 800 दर्शकों की क्षमता वाला ओपन एयर थिएटर, योगा पवेलियन, व्यूइंग एवं वाटरफॉल डेक, आधुनिक स्पोर्ट्स जोन और विशाल लीची गार्डन भी विकसित किए जा रहे हैं। स्पोर्ट्स जोन का लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। आगंतुकों की सुविधा के लिए परियोजना में तीन भव्य प्रवेश द्वार, अत्याधुनिक पार्किंग और अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाएं भी तैयार की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद यह उद्यान देहरादून के प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन स्थलों में शामिल होगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home