image: Schools Closed Due to Heavy Rain in 2 Districts of Uttarakhand

उत्तराखंड: कल इन 2 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगी छुट्टी, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद दो जिलों में 6 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
Aug 5 2026 9:15PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद दो जिलों के जिला प्रशासन ने 6 अगस्त को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। खराब मौसम को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है।

Schools Closed Due to Heavy Rain in 2 Districts of Uttarakhand

मौसम विभाग के अनुसार कल 6 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के चलते चमोली और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसी चेतावनी के आधार पर जिला प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

प्रभारी जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चमोली और बागेश्वर जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। लोगों को विशेष रूप से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home