image: 5 Dead After Car Falls Into Gorge on Devprayag Pauri Road

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत.. घायल बच्चे का इलाज जारी

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SDRF और पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी है।
Aug 7 2026 2:52PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुंडाधार के समीप हरिद्वार से पौड़ी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

5 Dead After Car Falls Into Gorge on Devprayag–Pauri Road

जानकारी के अनुसार कार में करीब छह से सात लोग सवार थे। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी शुरुआती राहत कार्य में सहयोग किया। आगे पढ़िए..

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अब तक टीम ने खाई से पांच शव बरामद किए हैं। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने और राहत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home