image: Uttarakhand to Host Grand Ex-Servicemen Conference in Haldwani

उत्तराखंड में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक, जानें क्या है खास प्लान?

Uttarakhand News: हल्द्वानी में 10 सितंबर को वाटिका गार्डन में भव्य सैनिक सम्मेलन आयोजित होगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सम्मेलन में 5 हजार पूर्व सैनिकों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
Sep 9 2026 9:04AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी स्थित उपनल कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान सैनिक सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मान देने तथा उनके आपसी मिलन के लिए 10 सितंबर को हल्द्वानी के वाटिका गार्डन में भव्य सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 11 बजे से शुरू होगा और इसमें करीब पांच हजार पूर्व सैनिकों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

Uttarakhand to Host Grand Ex-Servicemen Conference in Haldwani

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गई है।
गणेश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार ने बलिदानी सैनिकों की विधवाओं को दी जाने वाली बलिदानी अनुदान राशि में बड़ी बढ़ोतरी की है। आगे पढ़िए..

पहले यह राशि 10 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 50 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सैनिक परिवारों के सम्मान और आर्थिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बलिदानी सैनिकों के परिवारों को सरकारी नौकरी

सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि बलिदानी सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक 28 बलिदानी सैनिकों के परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। सरकार आगे भी सैनिक परिवारों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर काम कर रही है।

उत्तराखंड की सैन्य परंपरा देश के लिए गौरव

गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की सैन्य परंपरा देश के लिए गौरव का विषय रही है। उन्होंने कहा कि देश के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, पहले सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत और दूसरे सीडीएस जनरल अनिल चौहान उत्तराखंड से हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सैन्य परंपरा और देश की सुरक्षा में उत्तराखंड का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है।

पत्रकार वार्ता में ये लोग रहे मौजूद

हल्द्वानी स्थित उपनल कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य मंत्री ध्रुव रौतेला और क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गोविंद सिंह कन्याल (सेनि.) भी मौजूद रहे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home