image: Car Accident Claims Gold Jewellery Dealer s Life in Pithoragarh

उत्तराखंड: जामिरपानी के पास 150 मीटर खाई में गिरी कार, स्वर्ण कारोबारी की दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क पर जामिरपानी के पास एक कार करीब 150 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में 52 वर्षीय स्वर्ण आभूषण कारोबारी हरीश लाल वर्मा की मौत हो गई।
Sep 23 2026 8:10PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क पर जामिरपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार सवार 52 वर्षीय हरीश लाल वर्मा की मौत हो गई। मृतक रूईना निवासी हरीश लाल वर्मा, पुत्र परम लाल वर्मा थे और वड्डा बाजार में स्वर्ण आभूषण की दुकान चलाते थे।

Car Accident Claims Gold Jewellery Dealer's Life in Pithoragarh

जानकारी के अनुसार हरीश लाल वर्मा वाहन संख्या HR 26 CH 3446 से वड्डा से झूलाघाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जामिरपानी के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार हरीश लाल वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने निकाला शव

दुर्घटना की सूचना मिलते ही झूलाघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई संतोष कठायत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आगे पढ़िए..

कड़ी मशक्कत के बाद कार से हरीश लाल वर्मा का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

हादसे की वजह की जांच जारी

कोतवाल संजय कुमार के मुताबिक दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार अनियंत्रित होने की वजह क्या थी।

खराब सड़क पर उठ रहे सवाल

हादसे के बाद पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। करीब 32 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कई जगह सड़क खराब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसके चलते संवेदनशील स्थानों पर दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home