image: Umesh Kumar Resignation Pending

विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस के टिकट पर कुलदीप की नजर? उमेश का इस्तीफा भी अब तक नामंजूर

केदारनाथ विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं कुलदीप रावत? हरक सिंह रावत पर दिए गए बयान के बाद सियासी चर्चा तेज.. उमेश कुमार के इस्तीफे पर अभी विधानसभा अध्यक्ष ने फैसला नहीं लिया है।
Nov 20 2026 10:16AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। केदारनाथ विधानसभा सीट पर भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच कुलदीप रावत का नाम कांग्रेस के संभावित दावेदार के रूप में भी चर्चा में आ गया है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के टिकट और चुनाव लड़ने को लेकर दिए गए बयानों के बीच केदारनाथ सीट पर उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक समीकरण बदलने की चर्चाएं हैं।

Uttarakhand Election 2027 Updates

हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। उनके इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मंजूरी का इंतजार है। उन्होंने 28 अक्टूबर 2026 को गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान अपना इस्तीफा सौंपा था। उमेश ने कहा था कि वह विपक्ष के जनहित से जुड़े आंदोलनों में साथ खड़े रहे, लेकिन जब उन्होंने अपने क्षेत्र और किसानों के मुद्दे उठाए तो उन्हें समर्थन नहीं मिला।

2027 में केदारनाथ सीट पर कांग्रेस से कुलदीप रावत?

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में कुलदीप रावत की राजनीतिक गतिविधियां और पिछले तीन चुनावों में उनकी भूमिका उन्हें स्थानीय राजनीति का चर्चित चेहरा बनाती हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। वर्ष 2024 के केदारनाथ उपचुनाव के दौरान भी उनका नाम राजनीतिक चर्चा में रहा था। हालांकि 2027 के विधानसभा चुनाव में केदारनाथ सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बयान और स्थानीय स्तर पर सामने आ रहे संभावित दावेदारों के नामों के बीच अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान को लेना है। फिलहाल कुलदीप रावत की संभावित दावेदारी और हरक सिंह रावत के टिकट संबंधी बयान को लेकर केदारनाथ की राजनीति पर नजर बनी हुई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home