image: arushi pokhriyan nishak awarded youth of the year in dubai

देवभूमि की बेटी को दुबई में मिला बड़ा सम्मान, ‘यूथ आइकन ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड जीता

उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। अपने इसी हुनर के दम पर वो देश-विदेश में सम्मान हासिल कर रही हैं और उत्तराखंड का मान बढ़ा रही हैं।
Sep 25 2018 10:20AM, Writer:आदिशा

उत्तराखंड की बेटियां वास्तव में अद्भुत प्रतिभा की धनी हैं। दुनिया के हर मंच पर ये बेटियां खुद को साबित कर रही हैं। खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, टेक्नोलॉजी, संस्कृति और जागरूकता के क्षेत्र में इन बेटियों ने बड़ी मिसाल कायम कर दिखाई है। इन्हीं में से एक हैं आरुषि पोखरियाल निशंक। आरुषि पोखरियाल निशंक को हाल ही में दुबई में आयोजित इंडिया यूएई बिजनेस समिट में यूथ आइकन ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाज़ा गया। इस समारोह में बताया गया किया कि आरुषि पोखरियाल निशंक एक बेहतरीन कथक नृत्यांगना हैं और इसके साथ ही वो गंगा संरंक्षण जैसे अभियान से भी जुड़ी हैं। इसके अलावा आरुषि एक बेहतरीन फिल्म निर्माता भी हैं। आपको बता दें कि आरुषि पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित बिरजू महाराज की शिष्या भी हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड की ‘बुलेट रानी’..जिसका सभी ने मज़ाक उड़ाया, फिर भी सपना पूरा कर दिखाया
पंडित बिरजू महाराज से आरुषि ने कत्थक की कई बारीकियां सीखी हैं। अपने गुरु के ज्ञान और अपनी माटी की खूशबू और परंपरा को वो देश विदेशों में ले जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आरुषि अपने कत्थक नृत्य के जरिए भारतीय संस्कृति का लोहा मनवा चुकी हैं। इससे पहले आरुषि पोखरियाल निशंक को दुबई में विशेष सम्मान भी दिया गया था। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि को इससे पहले यूएई मीडिया द्वारा सम्मानित भी की जा चुकी हैं। उस दौरान उन्हें ये सम्मान भारतीय संस्कृति और ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिला था। अब आरुषि को यूथ आइकन ऑफ द ईयर का सम्मान मिला है और उत्तराखंड के लिए ये गौरव की बात है। हम आपको आरुषि की कला का एक वीडियो भी दिखा रहे हैं।

यह भी पढें - देवभूमि का गौरव है ये देवी..जिसने पहाड़ की बेशकीमती धरोहर को अब तक बचाए रखा!
आरुषि देश-विदेश में अब तक अपने कत्थक की कई प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। उत्तराखंड की इस प्रतिभाशाली बेटी को शुभकामनाएं। खुद आरुषि ने अपने फेसबुक पेज के जरिए इस बाक की जानकारी दी है। आप भी देखिए।

Thanks almighty for such wonderful recognition,receiving Youth Icon of the Year award 2018, in Dubai @ INDIA-UAE...

Posted by Arushi Pokhriyal on Monday, September 24, 2018


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home